दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 जुलाई। बाबा दरबार धनोरा में गुरु पूर्णिमा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 10 बजे दरबार के लक्ष्मण बाबा नंद पंडा, विनोद साहू, राजू यादव के द्वारा पादुका पूजन कर गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।
सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त का गुरु पुजन करने के लिए आने लगे थे। सुबह से लेकर रात तक दरबार का माहौल मेला जैसा बना रहा।
दोपहर एक बजे भक्तों के लिए खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 4 बजे से वंदना मानस परिवार संगीत नगरी खैरागढ़ के मंडली द्वारा गुरु शिष्य के बारे में कथा का सविस्तार वर्णन किया गया।
शाम 5 बजे अतिथि सम्मान का किया गया, जिसमें कविता वासनिक, प्रभू सिन्हा , लोक गायक रिखी क्षत्रिय, लोक कलाकार हेमलाल कौशल, हास्य कलाकार नवीन देशमुख, हास्य कलाकार सरदार हरचरण सिंह, विवेक वासनिक, संगीतकार तृश्रा साहू, जस गायिका एवं अन्य कलाकारों का सम्मान श्रीफल, शाल एवं दरबार के मोमेटो चिन्ह देकर किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण बाबा, राजू यादव, विनोद कुमार साहू , गुलाब साहू, मनोज पटेलज़ मनसुखा साहू ,गज्जू रायपुरीया ,बबलू साहू ,भोलू साहू, चीन्टू साहू ,तबला वादक दीनेश साहू, ओमकार साहू, बाबू लाल साहू ,ठेकेदार डां धनेशवर साहू, हेमंत तेली, चेतन साहू ,वासुदेव सपरे, उपसरपंच सुनील कहार, योगेश साहू, मुनना गंधर्व ,कुंभकरण पटेल ,चेतन साहू, रुपलाला ,नंदू साहू, टीकम ,गुमान मारियल, प्रमोद सेन ,कल्याण देवांगन ,एम लाल देवांगन ,कुंजलाल साहू, चन्द्र कांत देवांगन, तोमन गजपाल ,सतीस साहू ,जस गायक सुन्दर सपरे, वासुदेव सपरे ,उपसरपंच कुणाल साहू ,संदीप सेन, हरीश रैकवार ,एवं बबीता साहू, ललीता यादव ,सुनीता साहू ,नीरा साहू, अंजू देवांगन, लक्ष्मी साहू ,देवश्री साहू, देवकी साहू, संगीता सपरे, हितेश पटेल, कौशिल्या सेन, दशरी बाई पटेल, टीकेश्वरी साहू, दुर्गा साहू, डिम्पल साहू, पूजा, बेदू साहू , सुरूचि, नेहा साहू, विननी साहू, निशा सेन, बबली साहू इन भक्तों ने बैठक में शामिल हुआ यह जानकारी दरबार प्रति नीधी चंन्द्र कांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू ने दी।