दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जुलाई। नव दृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य राज आड़तिया को नेत्रदान, देहदान, रक्तदान एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सकल गुजराती समाज रायपुर द्वारा आयोजित गुजराती गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
भावनगर गुजरात से आई प्रख्यात लेखक एवं मोटिवेशनल स्पीकर नेहल बेन गढवी ने मोमेंटो व शाल दे राज आड़तिया का सम्मान किया।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से प्रविष्टियां बुलाई गई थी जिसमें से पांच लोगों का छत्तीसगढ़ गुजराती गौरव सम्मान हेतु चयन किया गया,सकल गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष कौशिक भाई कट्टा और महासचिव हितेश भाई रायचूरा ने सम्मान की घोषणा की। कार्यक्रम स्थल पर पूरे प्रदेश के गुजराती समाज के लोग एकत्रित हुए सभी ने राज आढ़तिया एवं अन्य सम्मानित लोगों को शुभकामनाएं दी।
राज आढ़तिया ने सम्मानित होने के पश्चात कहा यह सम्मान पाकर गौरवान्वित हूँ एवं यह सम्मान हमारी संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों की नि:स्वार्थ सेवा का फल है, जो सदैव नेत्रदान, देहदान, रक्तदान हेतु समर्पित रहते हैं। इस सम्मान हेतु कौशिक भाई कट्टा और हितेश भाई रायचूरा ,नेहल बेन गढवी एवं सकल गुजराती समाज का आभारी हूँ।
नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया ने कहा राज भाई का सम्मान वास्तव में हमारी संस्था के हर सदस्य का सम्मान है, इस सम्मान से सभी उत्साहित हैं व राज भाई के सम्मानित होने पर हमारे सदस्यों का उत्साह बढ़ेगा व सब नई ऊर्जा से जनहित के कार्य करेंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी,रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन, राजेश पारख,पीयूष मालवीय, विकास जायसवाल, दयाराम टांक ने राज आड़तिया को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी