दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 जुलाई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की दुर्ग शाखा ने डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें चंदूलाल चंद्राकर मेडिक७ल कॉलेज के डीन डॉ. पी के पात्रा मुख्य अतिथि एवं आई एम ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शरद पाटणकर एवं नगर के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉक्टर आर ए सिद्दीकी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में नगर की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप का सम्मान किया गया साथ ही क्षेत्र में पर्यावरण एवं स्वच्छता हेतु जनजागृति फैलाने वाले बालूराम वर्मा का भी सम्मान किया।
इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में अनवरत सेवा भावना से काम करने वाले डॉक्टर आरके देवांगन, डॉ अनिल अग्रवाल, डॉ राकेश चौबे, डॉ राजू भैसारे, डॉक्टर पी.के.रथ, डॉक्टर मनोज जैन एवं डॉक्टर जोगेश का सम्मान किया गया।
इसी कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय एवं सेक्टर 9 अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ सिस्टर जे सी जॉन,सिस्टर शैली चेरियन, ओटी अटेंडेंट छम्मन और ड्रेसर खिलावन चंद्राकर एवं नित्यानंद पाण्डे का भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन एवं डॉ. बिधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ, डॉ रवि शुक्ला ने डॉ बिधान चंद्र के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप पात्रा ने डॉक्टरों की सेवा भावना एवं उनके द्वारा निरंतर कार्य करने की क्षमता का उल्लेख करते हुए समाज में चिकित्सकों के प्रति समाज के बदले व्यवहार एवं यदा-कदा हिंसात्मक घटनाओं के होने पर दुख प्रकट किया।
आई एम ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शरद पाटणकर ने भी डॉक्टरों को उपभोक्ता कानून एवं विभिन्न अव्यवहारिक शासकीय नियमों के कारण होने वाली तकलीफों का जिक्र करते हुए इस दिशा में शासन से संपर्क करने की मंशा जताई है।
आई एम ए दुर्ग के अध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र ठाकुर ने बताया कि दुर्ग शाखा ग्राम कोडिया में नियमित रूप से आओ गांव चलो प्रोजेक्ट के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है, एवं 1 जुलाई से 7 जुलाई के मध्य रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसका प्रारंभ 1 जुलाई को सेक्टर 9 अस्पताल में प्रथम शिविर आयोजित कर किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना चौहान ने किया एवं डॉ. राजीव चंद्राकर अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जेपी मेश्राम सिविल सर्जनडॉ वाई के शर्मा, डॉ.आर एस नायक, डॉ.भाटिया, डॉ.दामले, डॉ.राजीव पाल, डॉ.रजनीश मल्होत्रा डॉक्टर अरशद सिद्दीकी डॉक्टर शरद अग्रवाल, डॉक्टर संजीव कश्यप डॉ. अजय गावेर्धन एवं कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे यह जानकारी संस्था के सचिव डॉ.राजीव चंद्राकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।