दुर्ग
भिलाई नगर, 1 जुलाई। निगम भिलाई -चरौदा में माह- मई एवं जून 2023 इन दो महीनों में एक साथ दर्जनों कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के कारण अधिकारी कर्मचारियों के कार्य एवं प्रभार में बदलाव किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा 26 जून को जारी किये गये प्रशासनिक आदेश से राजस्व निरीक्षक अरूणिमा दुबे को प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी का प्रभार प्रदान किया गया है। माह- मई 2023 में पूर्व सहायक लेखाधिकारी राजकुमार देवांगन के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण उनके विभाग का प्रभार सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर एवं राजस्व निरीक्षक अरूणिमा दुबे को विभाजित कर प्रदान किया गया है। अरूणिमा दुबे राजस्व निरीक्षक अब राजस्व संपत्तिकर, जलकर, स्थापना शाखा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा श्रम विभाग की प्रभारी अधिकारी के तौर पर दायित्व निर्वहन करेगी।