दुर्ग

इवीएम और वीवीपेट का एफएलसी कार्य सम्पन्न
01-Jul-2023 2:40 PM
इवीएम और वीवीपेट का एफएलसी कार्य सम्पन्न

दुर्ग, 01 जुलाई। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 की तैयारी हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर के निर्देशानुसार इवीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों के एफएलसी का कार्य राजनीतिक दलों की उपस्थिति में 10 जून 2023 से 28 जून 2023 तक इवीएम और वीवीपेट वेयरहाउस दुर्ग में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत ईसीआईएल इंजीनियर्स द्वारा संपादित किया गया।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के.दुबे के अनुसार जिले में कुल 3434 बीयू, 2079 सीयू एवं 2279 व्हीव्हीपेट मशीनों का एफएलसी कार्य किया गया। आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों की उपस्थिति

में 27 एवं 28 जून 2023 को कुल एफएलसी ओके मशीनों का 1 प्रतिशत मशीनों में लोड टेस्ट, कुल एफएलसी ओके 1 प्रतिशत मशीनों में 1200 वोट, कुल एफएलसी ओके 2 प्रतिशत मशीनों में 1000 वोट तथा पुन: कुल एफएलसी ओके 2 प्रतिशत मशीनों में 500 वोट कास्ट कर मॉकपोल का कार्य किया गया।


अन्य पोस्ट