दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 जून। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग द्वारा वार्षिक परीक्षा 2023 के 04 और परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये। इन्हें मिलाकर अब तक विवि द्वारा कुल 44 परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। शेष बचे 12 परीक्षा परिणाम 30 जून तक घोषित किये जाने का विवि प्रषासन हर संभव प्रयास कर रहा है। यह जानकारी देेते हुए विवि उपकुलसचिव परीक्षा, डॉ. राजमणि पटेल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि घोषित परीक्षा परिणामों में एमए पूर्व समाजशास्त्र में शामिल 2829 परीक्षार्थियों में 2190 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए इनका परीक्षा परिणाम 77 प्रतिशत रहा।
डॉ. पटेल ने बताया कि एमए अंतिम समाजशास्त्र में शामिल 3119 परीक्षार्थियों में 2880 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे इनका परीक्षा परिणाम 92 प्रतिषत् रहा। 18 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया। एमए अंतिम हिन्दी में 2698 परीक्षार्थियों में 2517 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे जिनका परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार एमकॉम पूर्व में शामिल 1132 परीक्षार्थियों में 628 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जिनका परीक्षा परिणाम 55 प्रतिशत रहा।
पीएचडी सेल प्रभारी, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विवि द्वारा पीएचडी कोर्स वर्क द्वितीय अवसर परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिये गये। इस परीक्षा में शामिल 16 शोधार्थियों में 12 परीक्षार्थी को पात्र घोषित किये गये। 03 परीक्षार्थी अपात्र तथा 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।