दुर्ग

स्कूलों में प्रवेशोत्सव गणवेश व पुस्तकें भी बांटी
28-Jun-2023 8:00 PM
स्कूलों में प्रवेशोत्सव गणवेश व पुस्तकें भी बांटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 28 जून। सोमवार को रामपुर सहित कुम्हारी क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही उत्सव में नगर के वरिष्ठजन, शाला जनभागीदारी समिति के सदस्य व जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए रामपुर शासकीय स्कूल में पार्षद राकेश कुर्रे, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व शिक्षकों की उपस्थिति में सर्वप्रथम माँ सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा- अर्चना कर पांच दीप जलाकर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

इनके अतिरिक्त कक्षा 1 ली एवं 6वीं के नव प्रवेशित छात्र छात्रों का पूजा अर्चना, गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर पुस्तकें बांटकर स्वागत किया गया उसके बाद मुख्यमंत्री के सन्देश सभी पालकगण, के सामने पढक़र सुनाया गया। हमर सपना.... हमर स्कूल.... हमर लईका के तहत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शाला समिति सदस्य एवं पालकगण बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद राकेश कुर्रे, संकुल समन्वयक मदन लाल साहू, समाज सेविका सीता साहू, पालक साजन कुर्रे, सीमा ठाकुर, यशोदाबाई, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रधानपाठक मोरध्वज वर्मा प्राथमिक शाला प्रभारी प्रधान बलवंत सिंह कुर्रे, समस्त शिक्षकों के साथ पालकगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट