दुर्ग

धनोरा में 3 को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा
28-Jun-2023 4:14 PM
धनोरा में 3 को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 28 जून। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा  में हर साल की भांति इस साल भी बढ़े ही धूमधाम के साथ 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाया जाएगा।

दरबार में सुबह 10 बजे से बैठक आयोजित कर सर्व सम्मति से कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया व कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर समिति के सदस्यों को कार्यक्रम को सफल बनाने लिए जिम्मेदारी दिया गया।

 कार्यक्रम की रूप रेखा इस प्रकार है। सुबह 10 बजे से दरबार के लक्ष्मण बाबा  राजू यादव नंद पंडा के द्वारा पादुका एवं गुरु पूजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण 3 बजे से वंदना मानस परिवार संगीत नगरी खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा मानस गान 4 बजे से अतिथी आगमन पर स्वगात दरबार के भक्तों के द्वारा मोमेटो एवं शाल श्रीफल भेंटकर  सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेगे स्वर कोकिला कविता वासनिक,  लोक गायक विवेक वासनिक, रिखी क्षत्रिय, लोककलाकार हेमलाल कौशल, हास्य कलाकार नवीन देशमुख, हास्य कलाकार सरदार हरचरण सिंह, एवं और भी जाने-माने जस सम्राटों का आगमन एवं सम्मान किया जाएगा है। बैठक में मुख्य रूप से दरबार के लक्ष्मण बाबा, राजू यादव, विनोद कुमार साहू, गुलाब साहू, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, गज्जू रायपुरिया, बबलू साहू, जीवराखन ठेकेदार, भोलू साहू, चीन्टू साहू, तबला वादक दीनेश साहू, ओमकार साहू, बाबू लाल साहू, ठेकेदार डॉ. धनेश्वर साहू, बैठक में शामिल हुए। यह जानकारी दरबार प्रति निधी चन्द्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने दी


अन्य पोस्ट