दुर्ग

एम-3 मॉडल ईवीएम का उपयोग चुनावों में पहले भी हो चुका है
28-Jun-2023 3:34 PM
एम-3 मॉडल ईवीएम का उपयोग  चुनावों में पहले भी हो चुका है

दुर्ग, 28 जून। जिले में आज एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को भ्रामक बताते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के.दुबे ने बताया है कि विधानसभा चुनाव में पहली बार एम-3 मॉडल ईवीएम का उपयोग नहीं हो रहा है। इसके पूर्व निर्वाचनों में भी  एम-3 मॉडल ईवीएम का उपयोग हो चुका है। उन्होंने खबर का खंडन करते हुए  स्पष्ट किया है कि प्रकाशित समाचार में वर्णित तथ्यों के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।


अन्य पोस्ट