दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जून। हेमचंद यादव विवि दुर्ग में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर एवं एमएड का केन्द्रीय मूल्यांकन पूर्णता की ओर है। मूल्यांकन कार्य 30 जून समाप्त होने की आशा है।
यह जानकारी देते हुए विवि के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षा में प्रविष्ट बीएड के विद्यार्थियों को बीएड डिग्री की तत्काल आवष्यकता को देखते हुए विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने केन्द्रीय मूल्यांकन के निर्देश दिये थे।
मंगलवार को विवि में अधिकारियों की बैठक लेकर कुलपति ने बीएड चतुर्थ सेमेस्टर एवं एमएड के परीक्षा परिणाम जल्दी से जल्दी घोषित करने के निर्देश दिये।
डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की लगभग 18000 कॉपियां मूल्यांकन हेतु विवि को प्राप्त हुई थीं। जिनमें से लगभग 16000 से अधिक कॉपियों का केन्द्रीय मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। वहीं एमएड की लगभग 1500 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी प्रगति पर है। विवि से संबंधित विभिन्न षिक्षा महाविद्यालयों के लगभग 40 से अधिक प्राध्यापक प्रतिदिन केन्द्रीय मूल्यांकन कार्य कर रहे है। कुलपति डॉ. पल्टा ने परीक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देषित किया कि वार्षिक परीक्षा के शेष बचे 13 परिणाम भी शीघ्र घोषित करने के समूचित प्रयास किये जाये। डॉ. पल्टा ने मुख्य परीक्षा के परिणामों के साथ-साथ नकल प्रकरणों का भी गठित समिति के माध्यम से शीघ्र निपटारा किया जाए।