दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 जून। भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई के अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के संयुक्त नेतृत्व में वर्षों पुरानी जनहित की मांग दुर्ग अंजोरा बाई पास में सीजी 07 पासिंग वाहनों को छूट देने व राहत देने की मांग को लेकर टोल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि यह भिलाई दुर्ग वासियो का बहुत पुरानी मांग है अन्य जगहो में स्थानीय पासिंग गाडिय़ों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता है और भिलाई दुर्ग वासियों को यह छुट व राहत क्यों नहीं टोल टैक्स मेनेजमेंट स्थानीय वाहनों और जिले वासियों के लिए टोल फ्री किया जाए।
भिलाई - दुर्ग के निवासियों को वर्षों से इस राहत की प्रतिक्षा है। यह जनहित की मांग यदि पुरी नहीं होती है तो भाजपा युवा मोर्चा उग्र प्रदर्शन हेतु बाध्य होगी।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित मिश्रा, रितेश ठाकुर, दीप नायर , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, पी. राज, उमेश वर्मा, कृष्णा दिवेदी,राहुल झा जिला कोषाध्यक्ष् मोहनीश काले, नवीन सिंह, प्रमिला दुबे, भारती बैनमकवाना, सुगंधी लोनी, कंचन लोधी, सरोज सिंह, विनय सेन प्रदीप पाण्डेय, सुभाष पंडित आदि उपस्थित हुए। यह जानकारी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।