दुर्ग
चेतना महिला पुलिस स्वयंसेविका रहेंगी हड़ताल पर
26-Jun-2023 4:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 जून। समस्त चेतना महिला पुलिस स्वयंसेविका, वॉलिंटियर को कलेक्टर दर पर वेतनमान के साथ त्वरित स्थाई बहाली किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में तोहिमा बंजारे ने बताया कि अपनी महती मांगों को लेकर 30 जून शुक्रवार की सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की जा रही है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे