दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 26 जून। स्वच्छता अभियान टीम स्वच्छता ही सेवा समिति का लगातार निरंतर 271 वा सप्ताह का आगाज इस वर्ष के पहली आषाढ़ की पहली रिमझिम बारिश के बीच सुबह रेलवे क्रासिंग के पास बोरसी तालाब में स्वच्छता सफाई अभियान चलाया गया।
स्वच्छता के सिपाही न रूके हैं न रुकेंगे मिशन को सार्थक करते हुए तालाब के पार में उग आए खरपतवार को कटाई छंटाई करते हुए पचरी पर बनी हुई सीढिय़ों को दांतुन, गंदगी, कचरों से भरा पड़ा था, जिसे साफ सफाई कर सुंदर बनाया गया, जिसमें आसपास के जागरूक नागरिक के अलावा संगठन संस्था के लोग भी उत्साहित होकर स्वच्छता अभियान सफाई अभियान का हिस्सा बने रहे।
स्वच्छता अभियान टीम का 271 सप्ताह के अभियान में उपस्थित अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, उपाध्यक्ष देवेश साहू, संयोजक हर्षदेव साहू, नवनीत हरदेल, श्रवण साहू, इंद्रजीत पात्रा, रवि साहू, विशेषसर कुलदीप, सुरेंद्र साहू, परस साहू, गुलाब साहू, संतोष साहू, कश्यप रोशन देशमुख जी!
मानव सखा सेवा समिति के संयोजक मनोज यादव व पदाधिकारी बबलू यादव, लकेश्चर साहू, लोकनाथ यादव, रमेश ठाकुर, पुरुषोत्तम साहू एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।