दुर्ग

दिव्या ने जनसंपर्क कर मांगा वोट
24-Jun-2023 9:16 PM
दिव्या ने जनसंपर्क कर मांगा वोट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 24 जून। दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के निधन के बाद चुनाव आयोग के द्वारा रिक्त पद के लिए चुनाव करवाया जा रहा हैं। पूर्ण रूप से सभी वर्ग जाति के लोग क्षेत्र है। यहां से प्रत्याशी दिव्या साहू पूर्व सरपंच कोटनी, जिनके द्वारा अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम नगपुरा कोटनी में भ्रमण किया गया। एवं घर-घर जाकर संपर्क कर वोट मांगा।

दिव्या साहू के साथ भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन ने भी प्रत्येक गांव में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन भी युवाओं से मिल रहे हैं एवं दिव्या साहू को वोट देने के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में दो प्रत्याशी है, जिसमें दिव्या साहू, योग्य एवं पढ़ी लिखी योग्य उम्मीदवार है। क्षेत्र में उनका जनाधार बढ़ता जा रहा है। अभी तक कांग्रेस की प्रत्याशी से दिव्या साहू सबसे ज्यादा समर्थन पाने में कामयाब होती हुई नजर आ रही है, उनका चुनाव चिन्ह दो पत्ती छाप है एवं मत पर्ची में एक नंबर पर उनका नाम है।

भारतीय जनता पार्टी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रैली निकालकर दिव्या साहू के लिए वोट का आशीर्वाद मांगा।

जिसमें प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, महामंत्री पुराण देशमुख, सोनू राजपूत, शिव निषाद,भाजयुमों अध्यक्ष लिखेश्वर देशमुख,भाजयुमो अध्यक्ष उतई प्रवीण यदु, भाजपा के समस्त कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। सबने जिला पंचायत प्रत्याशी के लिए वोट का आशीर्वाद मांगा।


अन्य पोस्ट