दुर्ग

सांसद सरोज के जन्मदिन पर बधाई देने तांता
23-Jun-2023 4:33 PM
 सांसद सरोज के जन्मदिन पर बधाई देने तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 जून।
भारतीय जनता पार्टी के  राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सादगी पूर्ण ढंग से मनाते हुए अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर  उनकी बधाइयां एवं शुभकामनाएं स्वीकार की इस अवसर पर आज उनके जन्म दिन पर देश के उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा  प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल पूर्व मुख्य मंत्री डॉ.रमन सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित देश व प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलो के नेताओ ने बधाई दी है। 

अपने  जन्म दिवस के अवसर पर अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं  से मिलकर उन्होंने सादगी पूर्ण ढंग से जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया था। सरोज पांडेय ने सभी का बधाई स्वीकार कर अभिवादन किया उनके बधाई देने वालों में प्रदेश एवं गांव से लेकर शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न समाज के मुखिया एवं उनके पदाधिकारीगण, उद्योगपति चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी बुद्धिजीवी पत्रकार बंधु और साथ ही साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण  दुर्ग, बेमेतरा, बालोद,  भिलाई, रायपुर और राज्य भर के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नगर निगम के भाजपा पार्षदगण सहित अनेक  भाजपा के जनप्रतिनिधि पहुंचे सुबह माँ गायत्री की पूजा एवं हवन किया गया व संध्या कान्हा महराज द्वारा भगवान गणेश की आरती एवं पूजन कराया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि पूर्व में पहले से तय कर लिया गया था कि जन्मदिन को साथ यह सादगी पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दुर्ग में विशाल आमसभा थी आमसभा के पश्चात कार्यकर्ताओं के मुलाकात हेतु समय मांगने पर आज आम सभा की समाप्ति पर दुर्ग-भिलाई बेमेतरा और प्रदेश स्तर के सभी नेताओं ने पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान करें मैं उन सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करती हूं, जिन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से मिलकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म ट्विटर फेसबुक इंस्टाग्राम और विभिन्न माध्यमों से अपनी शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की आप सभी का स्नेह के लिए मैं उन्हें पुन: धन्यवाद देती हूं।  

जल परिसर पहुंचकर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से नीलू शर्मा, नटवर ताम्रकार, ईश्वर ठाकुर, अनुज शर्मा, लाभचन्द बाफना, राजीव  अग्रवाल, अमित साहू, उषा टावरी भिलाई जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सांवलाराम, विरेन्द्र साहू,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, आई पी मिश्रा, समस्त मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों अधिकारी गण भी बधाई देने उपस्थित रहे ।

 

 

 


अन्य पोस्ट