दुर्ग

प्लेसमेंट कैंप में 18 आवेदक चयनित
23-Jun-2023 4:11 PM
प्लेसमेंट कैंप में 18 आवेदक चयनित

दुर्ग, 23 जून। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 22 जून को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों हेतु विशेष रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 04 नियोजक संस्थान एसबीआई लाईफ  इंश्योंरेंस,  वन स्टाफिंग एण्ड सॉल्यूशन, सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस आर्य नगर कोहका भिलाई, विनायक जॉब उपस्थित हुए। प्लेसमेंट केम्प में 577 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 97 आवेदक साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुए जिसमें 18 आवेदकों का चयन किया जाकर ऑफर लेटर जारी किया गया। उक्त रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट केम्प में लाईवलीहुड कॉलेज के संस्था प्रमुख असफाक अहमद एवं एमजीएम फैलो राहूल ध्रुव एवं रोजगार कार्यालय के स्टाफ सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट