दुर्ग

ट्रक ने 2 कार व 2 बाइक को मारी ठोकर, युवती की मौत, 2 घायल
23-Jun-2023 3:27 PM
ट्रक ने 2 कार व 2 बाइक को मारी ठोकर, युवती की मौत, 2 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 जून। महाराजा चौक से पुलगांव की ओर जाने वाले रोड पर पोटिया शराब भट्टी के सामने गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे हादसा हो गया। ट्रक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए शराब के नशे में ट्रक को रॉन्ग साइड लाकर दो मोटरसाइकिल व दो कार को जबरदस्त ठोकर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल में पीछे बैठी युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल चला रहे युवक के दोनों पैर कुचल गए और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया वहीं एक अन्य घायल का इलाज भी जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

शाम लगभग 7 बजे महाराजा चौक से पुलगांव की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 2107 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गोटिया शराब भट्टी के सामने ट्रक को रॉन्ग साइड चला दिया इससे ट्रक की चपेट में आने से सामने की ओर से आ रही मोटरसाइकिल का चालक हुंडई कंपनी राजनांदगांव में कार्यरत कोमेश साहू (28) ग्राम संबलपुर जिला बालोद के दोनों पैर घुटने के नीचे से कुचल गए। वहीं उमेश साहू के पीछे मोटरसाइकिल में बैठी 25 वर्षीय युवती ज्योति साहू निवासी ग्राम रेंगाकठेरा गुंडरदेही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्प्लेंडर भी ट्रक के नीचे आकर पूरी तरह कुचल गई वाहन चालक वार्ड नंबर 44 कसारी डी निवासी महेश साहू को सीने व पीठ में चोटे आई। मौके पर पहुंची पद्मनापुर चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतिका ज्योति साहू के शव को जिला अस्पताल के मच्र्युरी में रखा गया है।

घायल कोमेश रायपुर भेजा गया

इस दर्दनाक हादसे में कोमेश के दोनों पैर कुचल गए इससे उसका काफी खून बह गया फिर शायद मैं उसे तुरंत जिला अस्पताल के केजुअल्टी में लाया गया इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत 108 वाहन की मदद से हायर ट्रीटमेंट के लिए रायपुर रेफर किया गया।

घटनास्थल पर पहुंचे विधायक अरुण वोरा

वार्ड 42 में हो रहे उपचुनाव में प्रचार प्रसार कर रहे विधायक अरुण वोरा को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पद्मनाभ पुर थाना प्रभारी राजीव तिवारी से वहां की व्यवस्था तुरंत बनाने और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही इसके बाद वे जिला पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की है और मुख्य मार्ग पर स्थित शराब भट्टी जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा रही है उसे भी हटाने के लिए कहा।

पुलिस की हो चाक-चौबंद व्यवस्था-वोरा

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एवं इसके बाद घायलों का हालचाल देखने जिला अस्पताल पहुंचे विधायक अरुण वोरा ने कहा कि यह घटना बहुत दुखदाई है वह चुनाव प्रचार में थे जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी लेकर गए घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां पर आवाजाही बहुत अधिक रहती है पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था यहां पर होनी चाहिए। कुछ दिनों पूर्व अभी यहां एक यूपी की दुर्घटना में मौत हो चुकी है जिसके परिवार का सदस्य होता है, वहीं इसके दुख को ज्यादा समझ सकता है शराब भट्टी हटाने के लिए पहले भी प्रयास किया गया था परंतु अब तक शराब भट्टी हटी नहीं है जल्द ही इसे हटाने का कार्य किया जाएगा ताकि आगे ऐसी दुर्घटना ना हो।

गैरेज में खड़ी कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

रोड के किनारे कार गैरेज है जिसमें मरम्मत के लिए आई कार भी ट्रक की चपेट में आ गई दोनों कार बुरी तरह कुचल गई कार क्रमांक सीजी 07 ए एच 1612 के मालिक विकास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दोपहर को ही कार का ऑयल चेंज कराने के लिए गैरेज में छोड़ा था जब वे शाम को अपनी कार वापस लेने पहुंचे तो कार क्षतिग्रस्त स्थिति में मिली। वही कार क्रमांक सीजी 07 बी एच 1 271 भी सामने की ओर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


अन्य पोस्ट