दुर्ग

योग जीवन को शांति, ख़ुशी और अधिक ऊर्जा से भर देता है-श्रीवास्तव
22-Jun-2023 5:05 PM
 योग जीवन को शांति, ख़ुशी और अधिक ऊर्जा से भर देता है-श्रीवास्तव

 डिवाइन योगा ग्रुप ने तालपुरी में कराया योगाभ्यास

भिलाई नगर, 22 जून। तालपुरी बी ब्लॉक में डिवाइन योगा की संस्थापिका प्रीति श्रीवास्तव के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और नियमित छात्राओं के सहयोग से मनीषा शुक्ला, निकिता, स्वीटी, पुनीता, सुचिता जामुलकर, कीर्ति लता वर्मा, सावित्री, लीना, कांति, सोनाली, ममता वर्मा, ज्योति बागड़े ने योग क्रियाओं से सभी को नियमित योग करने प्रेरित किया।

प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि वजन में कमी, एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुन्दर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य, जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग को केवल कुछ आसनों द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं, परंतु इसके लाभ का आंकलन केवल शरीर स्तर पर समझा जाता है। चिंता से मुक्त कर योग जीवन को शांति, ख़ुशी और अधिक ऊर्जा से भर देता है।

 इस दौरान सभी ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया जिसमें ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटी चालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, दंडासन, वक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, शशांक आसान, मकरासन, भुजंगासन, शवासन , कपालभाति एवं ध्यान आदि शामिल हैं। योग के लिए अपने आस-पास तथा परिचित लोगों को प्रतिदिन योग करने जागरूक करने का भी संकल्प लिया गया।


अन्य पोस्ट