दुर्ग

योग दिवस पर वसुंधरा नगर में योग शिविर
22-Jun-2023 3:03 PM
योग दिवस पर वसुंधरा नगर में योग शिविर

भिलाई नगर, 22 जून। भिलाई-चरौदा महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी की मौजूदगी में उत्तर वसुंधरा नगर उद्यान में योग शिविर आयोजित किया गया। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का अयोजन आयुष विभाग तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में भिलाई-चरौदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम चिकित्सा जगत के आराध्य भगवान धनवंतरी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन करने के प्रश्चात नगर के गणमान्य महिला एवं पुरूषों तथा विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा निगम महौपार निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के सानिध्य में योग कर सभी को योग करने प्रेरित किया। निर्मल कोसरे ने शिविर के आरंभ में सभी को संबोधित करते हुये बताया कि योग का अर्थ ही है जोडऩा। यह हमारी पंरपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ है और रोगों से हमें सुरक्षा प्रदान करता है।


अन्य पोस्ट