दुर्ग

छात्राओं को मिली साइकिल
21-Jun-2023 6:47 PM
छात्राओं को मिली साइकिल

उतई, 21 जून। शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल उमर पोटी में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 29 छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग , सरपंच  टिकेंद्र ठाकुर , उपसरपंच महेश कौशिक,  शाला प्रबंधन विकास समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरपोटी दिवाकर गायकवाड़ अध्यक्ष एवं सुखचंद देशलहरे शिक्षाविद, प्राचार्य कीर्ति प्रधान इन सभी गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति में छात्राओं को साइकिल की चाबी प्रदान की गई। झमित गायकवाड़ ने छात्राओं को नियमित शाला आने को प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट