दुर्ग
खिलाडिय़ों ने चैतन्य बघेल से की मुलाकात
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 21 जून। आगामी 23 जून से कवर्धा में प्रारम्भ होने वाले छत्तीसगढ़ स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जय हनुमान जिम के सभी खिलाडिय़ों ने चैतन्य बघेल (बिट्टू भैया) से मुलाकात कर अपनी तैयारी की जानकारी दी।
चैतन्य बघेल ने सभी खिलाडिय़ों को जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। यह प्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धि है, जहाँ कुम्हारी गांव से खिलाड़ी शासकीय जिम में तैयारी कर प्रदेश और स्तर की प्रतियोगिता में न केवल भाग ले रहे है, साथ ही मैडल भी प्राप्त कर रहे है।
ज्ञात हो कि इन खिलाडिय़ों ने विगत दिनों महाराष्ट्र और पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर अपना जलवा दिखाया है। यहां यह बताना आवश्यक है कि प्रतियोगिता में तैयारी करने वाले इन तमाम खिलाडिय़ों से जिम की फीस भी नहीं ली जाती समय-समय पर खिलाडिय़ों की तैयारियों की जानकारी चैतन्य बघेल द्वारा ली जाती है।
इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाडिय़ों का चयन अगस्त में गोवा में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा।