दुर्ग
भारती विवि में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 जून। भारती विवि दुर्ग में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एडवांसेज इन मल्टीडिसीप्लिनरी रिसर्च एंड एप्लीकेशंस विषय पर आयोजित हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भूपेंद्र कुलदीप, कुलसचिव हेमचंद यादव विवि दुर्ग ने बहुआयामी शोध पर आधारित संगोष्ठी के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा योजना तैयार करने पर मार्गदर्शन दिया। आपने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में विवि के इस आयोजन को समाज को एक नई दिशा देने वाला बताया। विवि की ज्वाइंट डायरेक्टर शालिनी चंद्राकर ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन पर शोधार्थियों एवं अध्यापकों को शुभकामनाएं दी तथा उन्हें जीवन में निरंतर प्रगतिशील रहने की प्रेरणा प्रदान की।
द्वितीय दिवस 16 जून को भी चार मुख्य ट्रैक क्रमश: विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, विधि, प्रबंधन, समाज विज्ञान व कला, स्वास्थ्य विज्ञान एवं फार्मेसी तथा कंप्यूटर विज्ञान एवं तकनीक पर शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से प्रस्तुत किए।
ज्ञात हो कि दिनांक 15 जून से उक्त मुख्य प्रवाहों पर संबंधित ट्रैक के विषय विशेषज्ञ क्रमश: डॉ.शिखा श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई, द्वितीय ट्रैक हेतु विषय विशेषज्ञ डॉ.सपना शर्मा सारस्वत सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र विभाग शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग, प्रोफेसर संध्या स्वर्णकार सहायक प्राध्यापक सोमनी महाविद्यालय राजनंदगांव, डॉ. पी के श्रीवास्तव भूतपूर्व प्राचार्य व सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर, तृतीय ट्रैक हेतु डॉ. मानस रंजन होता प्राचार्य आयुर्वेद महाविद्यालय दुर्ग, चतुर्थ ट्रायक हेतु डॉ. रेखा राम जंघेल सहायक प्राध्यापक राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान रायपुर, डॉ. आशा अंभेकर कंप्यूटर विज्ञान विभाग कलिंगा विवि रायपुर, प्रोफेसर जेपी पात्रा प्रोफेसर तथा विभागाध्यक्ष कंप्यूटर विज्ञान विभाग, डॉ. सुमन स्वर्णकार सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग, प्रोफेसर योगेश कुमार राठौर सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग, श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रायपुर के रूप में सुशोभित हुए।
द्वितीय दिवस के मुख्य वक्ता डॉ. तियेन ऑन ट्रान, प्राध्यापक, सिओल विवि, दक्षिण कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन को आवश्यक बताते हुए शोध कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया। द्वितीय मुख्य वक्ता डॉ. डिमेलो बोसोमा, प्राध्यापक चीन ने ज्ञान एवं शोध के विकास हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साथ मिलकर शोधार्थियों को कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रोफेसर मृत्युंजय सतपथी प्राचार्य भारती फार्मेसी महाविद्यालय दुर्ग की पुस्तक ‘फिजिकल फार्मास्युटिकल्स’ का विमोचन किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए विवि के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार ने सभी गणमान्य अतिथियों, विषय विशेषज्ञों शोधार्थियों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्राध्यापकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में इस प्रकार के महत्वपूर्ण आयोजनों की निरंतरता जारी रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।