दुर्ग
भिलाई नगर, 17 जून। कल सुपेला क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं आबकारी एक्ट के तहत अभियान चलाकर पृथक-पृथक टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई।
पहली रेड कार्रवाई के दौरान गदा चौक सुपेला से आरोपी दीपक कुमार चन्द्रवंशी एवं मुक्तानंद सलामे को सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम शराब सेवन करते पकड़ा गया।
दूसरी रेड कार्रवाई में लक्ष्मी मार्केट, मटन मार्केट के बाजू से आरोपी सुनील सिंह को सट्टा पट्टी में अंकों-शब्दों का जुआ खिलाते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नगदी एवं मोबाईल जब्त हुआ है।
तीसरी रेड कार्रवाई के दौरान आकाश गंगा सुपेला से आरोपी उत्तम सोनी, विनय कुमार गुप्ता एवं लोकनाथ दलाई को 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा गया। जिनके कब्जे से नगदी एवं तास पत्ती जब्त की गयी। आरोपियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
आरोपी उत्तम सोनी, विनय कुमार गुप्ता, लोकनाथ दलाई, दीपक कुमार एवं मुक्तानंद सलामे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151, 107, 116(3) के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय छावनी पेश किया गया।