दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 जून। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर हॉल में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल के अध्यक्षता एमआईसी व निगम अफसरो की मौजूदगी में विकास कार्यों सहित अन्य विषयों को लेकर आयोजित की गई। बैठक में मौजूद एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, ऋषभ जैन, हमीद खोखर, भोला महोविया, मनदीप सिंह भाटिया, जमुना साहू उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय आदि मौजूद थे।
बैठक में 11 एजेंडों पर चर्चा की गई। जिसमें लोक कर्म विभाग, जलकार्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग पर विशेष रूप से चर्चा कर एजेंडों को स्वीकृति दी गई। पार्षद प्रेमलता साहू द्वारा बोरसी वार्ड में स्थित प्रगति मैदान में मां कर्मा उद्यान एवं मानवता स्कूल के पास स्थित गार्डन को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर पार्क के रूप में नामकरण हेतु पत्र प्रस्तुत की जिसे स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा नगरीय प्रशासन विकास विभाग के प्रबोधन/ गौरव समागम कार्यक्रम 2023 अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम, दुर्ग हेतु राशि रू. 25 करोड़ के कार्यों की घोषणा की गई हैं। जिसके तहत नगर निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डो में आधुनिक शौचालयों के निर्माण हेतु आबादी के अनुपात में आवश्यकतानुसार राशि रू. 90 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया हैं।
प्राप्त निर्देशानुसार आगामी महापौर परिषद की बैठक में स्वीकृति की प्रत्याशा में प्रस्ताव शासन की ओर प्रेषित किया गया है जिसे स्वीकृति मिली।नगरीय प्रशासन विकास विभाग के प्रबोधन / गौरव समागम कार्यक्रम 2023 अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम, दुर्ग हेतु राशि रू. 25 करोड़ के कार्यों की घोषणा की गई है। जिसके तहत रीपा की तर्ज पर शहरों में अर्बन काटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क लगाये जाने हेतु नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत उक्त कार्य हेतु राशि रू. 2 करोड़ की घोषणा अनुसार प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्राप्त निर्देशानुसार आगामी महापौर परिषद की बैठक में स्वीकृति की प्रत्याशा में प्रस्ताव शासन की ओर प्रेषित किया गया है। विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
लोक कर्म विभाग द्वारा राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी अर्बन इन्डस्ट्रीयल पार्क का निर्माण वार्ड क्रं0-35 पुलगाव के गोकुल नगर गौठान के समीप किया जा रहा है, जिसमें लगभग 4.37 एकड़ जमीन पर नये युवा उद्यमीयों तथा स्व-सहायता समूहों को भूखण्ड उपलब्ध करा कर लघु एवं कुटीर उद्योग स्थापित किये जाने हेतु प्रेरित किया जायेगा।
उक्त योजना में चिन्हांकित भूमि पर मूलभूत सुविधाओं जैसे-सडक़, नाली, बिजली, पानी, सुलभ एवं अन्य कार्यों के साथ-साथ मशीन कय करने व योजना के प्रचार-प्रसार हेतु लागत राशि 200 लाख रूपये का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डी.पी.आर.) तैयार किया गया है जिसके अनुमोदन हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। साथ ही गंजपारा चौक से शिवनाथ नदी मार्ग चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु 14वें वित्त आयोग संचालनालय पत्र द्वारा रूपये 484.77 लाख की स्वीकृत प्राप्त हैं। जिसमें सिविल कार्य हेतु रूपये 400.16 लाख की निविदा आमंत्रित की गई थी जिसमें एसओरआर से 9.99 फीसदी कम दर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन को शासन द्वारा स्वीकृति किया गया हैं तथा रूपये 360 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा प्राप्त हैं।
योजना में रोड के दोनों और नाली निर्माण आधी लम्बाई में लिया गया था। परन्तु कार्य को देखते हुए रोड के दोनों तरफ नाली निर्माण किया जाना नितांत एवं आवश्यक पाया गया नयापारा रोड से नदी तक डामर सडक़ लिया गया था, जो कि डुबान क्षेत्र होने से शीघ्र क्षतिग्रस्त हो जायेगा। उसके लिए डामर रोड़ की जगह सीमेंट रोड निर्माण किया जाना तकनीकी रूप से अधिक उचित होगा। इसके लिए पुनरीक्षित योजना अनुसार कुल रूपये 397.25 लाख व्यय आवेगा जो कि स्वीकृत वित्तीय स्वीकृति से रूपये 37.07 लाख अधिक है।