दुर्ग

सरकार संत महात्माओं के बताए मार्ग पर चलकर जनता के हित में लगातार कर रही है काम-भूपेश
16-Jun-2023 10:05 PM
सरकार संत महात्माओं के बताए मार्ग पर चलकर जनता के हित में लगातार कर रही है काम-भूपेश

तहसील स्तरीय सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 जून। दुर्ग जिले के तहसील मुख्यालय पाटन में गुरुवार को तहसील स्तरीय सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किये। शपथ पश्चात मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने कर कमलों से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

सीएम श्री बघेल ने कहा कि सरकार सन्त महात्माओं के बताए मार्ग पर चल कर जनता के हित में लगातार काम कर रही है। यहां के सांस्कृतिक परम्परा को पुनर्जीवित्त करने का काम कर रही है। सन्त बाबा गुरु घासी दास के संदेश को समाज के लोग आत्मसात कर समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर विकास खंड में मॉडल जैत खाम बनवाने का घोषणा किया। उन्होंने शासन की योजनाओं से जुड़ कर लाभान्वित होने, आगे आने लोगों का आह्वान किया।  इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट