दुर्ग

झाडूराम देवांगन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 18 को प्रतिभा सम्मान का आयोजन
15-Jun-2023 8:19 PM
  झाडूराम देवांगन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,  18 को प्रतिभा सम्मान का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 जून। देवांगन समाज के गौरव, पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाडूराम देवांगन के पुण्यतिथि पर बुधवार को दुर्ग जिला देवांगन समाज के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन झाडूराम देवांगन शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग मे किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग विधायक अरुण वोरा एवं दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल उपस्थित हुए। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों एवं समाज प्रमुखों द्वारा झाडूराम के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष श्री पुरानिक देवांगन द्वारा झाडूराम के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं वरिष्ठ समाज सेवी भूषण देवांगन ने झाडूराम के योगदान को याद किया।

झाडूराम देवांगन के पुण्य स्मृति पर मुख्य कार्यक्रम सत्र 2022-23 में मेरिट में उत्तीर्ण होने वाले सभी समाज के बच्चों को प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार 18 जून को झाडूराम देवांगन विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सहमति प्राप्त हो चुकी है। साथ ही विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, ताम्रध्वज साहू अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, धीरज बाकलीवाल की विशेष उपस्थिति में प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जायेगा। प्रतिभा सम्मान समारोह में लगभग 1000 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी अध्यक्ष श्री पुरानिक  देवांगन द्वारा दिया गया।  इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक को भी ससम्मान आमंत्रित किया गया है।  इस अवसर पर चेतन देवांगन द्वारा पंडवानी का गायन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगा।

श्रध्दाजंलि कार्यक्रम में भूषण देवांगन (सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहाकार समिति छ.ग.), दुष्यंत देवांगन कार्यकारिणी सदस्य जीवनदीप समिति, कृष्णा देवांगन एल्डरमेन न.पा.नि. दुर्ग, घनश्याम देवांगन अध्यक्ष देवांगन जन कल्याण समाज भिलाई, अलख राम देवांगन, प्रेमचंद देवांगन, अशोक देवांगन, मंगतू राम, दीपक देवांगन, खेमलाल देवांगन, हरी देवांगन, कुंज बिहारी देवांगन, राजेंद्र लिमजे, शान्ति देवांगन, रेखा देवांगन, सत्यनारायण मेहर,  सहित अनेक सामाजिक जन के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट