दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 जून। भिलाई की स्वाति दास को दादा साहब फालके बेस्ट टेली फैशन डिजाइनर ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार मुंबई में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। हर वर्ष यह पुरस्कार देश की एक प्रतिभा को दिया जाता है।
साहित्यकार दीनदयाल साहू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रगति नगर भिलाई निवासी स्वाति दास ने फैशन डिजाइनर के रूप में विश्व विख्यात हो चुकी हैं। उन्हें हाल में ही दादा साहब फालके बेस्ट टेली फैशन डिजाइनर ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार मुंबई में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्राप्त किया है। यह आयोजन मुंबई के होटल हयात में हुआ।
स्वाति दास फैशन डिजाइनर के रूप में पिछले 20 वषों से काम करती आ रही हैं। वे साड़ी और सलवार को ग्राहकों के पसंद और मांग के अनुरूप डिजाइन करती है। उल्लेखनीय बात यह है कि विदेशों से भी उनकी कारीगरी को पसंद कर डिजाइन हेतु संपर्क करते हैं। शादी के अवसर पर विशेष डिमांड उनकी कारीगरी की होती है। स्वाति को अपने घर परिवार से काम के लिए प्रोत्साहन मिलता रहता है जिससे वे अपने काम को लगन से पूरा करती हैं। उनके पति इंद्रजीत दास भिलाई इस्पात संयंत्र में ईएमडी मैनेजमेंट विभाग में सीनियर मैनेजर पद पर कार्यरत हैं तथा पिछले 30 वर्षों से ज्योतिष के रूप में नि:शुल्क मार्गदर्शन करते हैं।