दुर्ग

ब्यूटी कांटेस्ट में अब छत्तीसगढ़ का जलवा, दुर्ग की बेटी जूही व्यास मिसेज ग्लोब में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व
14-Jun-2023 6:45 PM
ब्यूटी कांटेस्ट में अब छत्तीसगढ़ का जलवा, दुर्ग की बेटी जूही व्यास मिसेज ग्लोब में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 18 जून से शुरू हो रहा कांटेस्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 जून। ब्यूटी कांटेस्ट में अब छत्तीसगढ़ राज्य का जलवा देश-विदेश में सिर चढक़र बोल रहा है। इसमें दुर्ग शहर की बेटी जूही व्यास की प्रतिभा का अहम रोल है। पहले मिसेज इंडिया-2022 का रनरअप और मिसेज इंडिया ग्लोब-2023 का ताज अपने नाम करने के बदौलत जूही व्यास का अब अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में 18 जून से आयोजित होने वाले मिसेज ग्लोब ब्यूटी कांटेस्ट के लिए चयन किया गया है। यह विश्व स्तरीय ब्यूटी कांटेस्ट का पिछले 26 वर्षो से आयोजन हो रहा है, लेकिन कोई भी भारतीय अब तक इस कांटेस्ट के मापदंड में खरा नही उतर पाया था। जूही व्यास पहली एैसी भारतीय महिला है, जो इस विश्व स्तरीय मिसेज ग्लोब कांटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व कर छत्तीसगढ़ व दुर्ग का नाम विश्व पटल पर रोशन करेगी। मिसेज ग्लोब कांटेस्ट में विश्व के 80 देशो के प्रतिभागी हिस्सा लेगें।

इस कांटेस्ट का ताज अपने नाम करने में बड़ी चुनौतियां सामने आती हैं। जिसके हर चुनौतियों के लिए छत्तीसगढ़ की बेटी जूही व्यास पूरी तरह तैयार है। इस कांटेस्ट में शामिल होने जूही व्यास जल्द ही अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर के लिए रवाना होगी। कांटेस्ट का प्रारंभिक चरण 18 जून से शुरू होगा। 24 जून को अंतिम पड़ाव फिनाले मेें वे अपनी पूरी प्रतिभा व क्षमता के साथ उतरेगी।

विश्व स्तरीय मिसेज ग्लोब कांटेस्ट में भारत का प्रतिनिधि करने वाली पहली महिला एवं छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर की बेटी जूही व्यास मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी तैयारियों व अपने अनुभव साझा किए। मिसेज इंडिया ग्लोब व मिसेज इंडिया रनरअप जूही व्यास ने चर्चा में कहा कि मिसेज ग्लोब कांटेस्ट में चयन होना मेरे लिए ही नहीं वरन देश व प्रदेश के लिए बड़े गर्व का विषय है। कांटेस्ट में बहुत सारी चुनौतियों आएंगी। जिनका में अपनी पूरी क्षमता के साथ सामना कर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करूंगी।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि छोटे शहर के प्रतिभागियों का ब्यूटी कांटेस्ट में जाना किसी बड़ी मुश्किल से कम नहीं होता है। देश-विदेश के लोग छत्तीसगढ़ का नाम सुनते है, तो उनके जहन में बस्तर का नाम आता है, तब उन्हें बताना पडता है कि हम उस छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई शहर के है, जहां से देश व विदेश में लोहा की सप्लाई होती हैं।

दुर्ग-भिलाई के लोगो में टेलेंट की कमी नहीं है। बस उनके प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्यूटी कांटेस्ट के क्षेत्र में जाने वाले लोगों के लिए वे जल्द ही अकेडमी की स्थापना करेगी और उनकी हर संभव मदद करेगी।

एक सवाल के जवाब में जूही व्यास ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मिस, मिसेज व मिस्टर कांटेस्ट का आयोजन आयोजको के लिए पैसे कमाने का जरिया बन गया हैं। ऐसे आयोजन होते है, लेकिन प्रतिभागी को सही प्लेटफार्म नही मिलने से वे आगे नहीं बढ़ पाते है। इसलिए ऐसेे आयोजनों से प्रतिभागियों को जागरूक रहने की आवश्यकता है।

जूही व्यास ने बताया कि वह दुर्ग शहर में पली बढ़ी हैं। डीपीएस स्कूल से  प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की हूं। साफ्ट इंजीनियर होने के बावजूद मैने ब्यूटी कांटेस्ट का क्षेत्र चुना हैं। क्योकि मेरी मम्मी ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। इसलिए बचपन से मेरा रूझान ब्यूटी कांटेस्ट क्षेत्र से रहा है। शादी को मेरे 10 वर्ष हो गए है। दो बच्चे भी है। उनका आदर्शनगर मयका और शिक्षक नगर ससुराल हैं। ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लेने के अलावा वे पिछले 10 वर्षो से इंदिरा मार्केट में जूही ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही हैं।

जूही व्यास ने कहा कि एक शादीशुदा महिला को घर परिवार व बाहर के कार्यों में समन्वय बनाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पडता है। 30 प्रतिशत महिलाएं तो शादी के बाद ही अपनी जॉब छोड़ देती है, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे हर परिस्थिति में सपोर्ट किया हैं। जिसकी वजह से आज में इन उपलब्धियों को हासिल कर पाई हूं। मीडिया से चर्चा के दौरान जूही व्यास के साथ उनके पति शांतनु व्यास भी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट