दुर्ग

बंधवा तालाब की सफाई में लगा भिलाई-चरोदा निगम का स्वास्थ्य विभाग
13-Jun-2023 8:11 PM
बंधवा तालाब की सफाई में लगा भिलाई-चरोदा निगम का स्वास्थ्य विभाग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 13 जून। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक-एक कर शहर के प्रत्येक बड़े तालाबों को साफ करने की कवायद प्रारंभ कर दी है।

महापौर निर्मल कोसरे द्वारा समय-समय पर निगम के उच्चाधिकारियों की बैठक लेकर शहर के तालाबों के संरक्षण एवं रख रखाव के लिए उचित व्यवस्था करने निर्देश किये गये हैं। जिसके पश्चात आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सहित समस्त विभागीय कर्मचारियों को इस दिशा में दैनिक कार्य संपादन हेतु निर्देश प्रदान किये हैं।

शहर भिलाई-चरोदा एवं ग्रामीण क्षेत्र के बड़े-तालाबों की सफाई उपरांत तालाबों के समीप अच्छा वातावरण निर्मित करना ही निगम की प्राथमिकता है। जिससे चिन्हित तालाबों का जलकोष एवं आकार सुरक्षित रहे।


अन्य पोस्ट