दुर्ग

हेमचंद विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं 46 परीक्षा केन्द्रों में शुरू
13-Jun-2023 8:01 PM
 हेमचंद विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं 46 परीक्षा केन्द्रों में शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 जून। हेमचंद यादव विवि दुर्ग की सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से 46 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक आरंभ हो गई। यह जानकारी देते हुए विवि के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि आयोजित परीक्षाओं में डीसीए, पीजीडीसीए, पीजीडिप्लोमा इन योगा एण्ड फिलॉसफी तथा एलएलबी पार्ट 01 एवं पाट 03 द्वितीय सेमेस्टर, एमएसडब्लयू एवं बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी, रसायन, गणित, वनस्पतिषास्त्र, प्राणीषास्त्र, कम्प्यूटर साइंस, माइक्रोबॉयलॉजी, बायोटेक्नॉलॉजी, होमसांइस, एवं एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के अलावा बीबीए षष्ठम सेमेस्टर, एमए चतुर्थ सेमेस्टर हिन्दी, अंग्रेजी, समाजषास्त्र, अर्थषास्त्र, राजनीतिषास्त्र, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, होमसाइंस तथा एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर आदि की परीक्षाएं आयोजित हुई। प्रात: 11 से 2 बजे के मध्य आयोजित होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिका संग्रहण करने हेतु विवि द्वारा 08 संग्रहण केन्द्र स्थापित किये गये है।

भूपेन्द्र कुलदीप के अनुसार विद्यार्थियों की व्यापम एवं शासन द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने के कारण विवि द्वारा छात्रहित में 12 जून को आयोजित दो कक्षाओं एमएड चतुर्थ सेमेस्टर तथा एमएससी भौतिकी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि में संसोधन किया गया था अब एमएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 22 जून को तथा एमएससी भौतिकी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 27 जून को आयोजित होगी।

सोमवार को आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं में लगभग 95 प्रतिषत् से अधिक परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि सेमेस्टर परीक्षाओं में पच्चीस हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। विवि प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षाओं के चतुर्थ सेमेस्टर कक्षाओं के परिणाम जल्दी घोषित करने के लिए सभी उत्तरपुस्तिका संग्रहण केन्द्रों को निर्देशित किया है कि वें परीक्षा तिथि के अगले दिन सभी उत्तरपुस्तिकाएं विवि में भेजना सुनिष्चित करे।

इसके लिए विवि द्वारा वाहन की व्यवस्था की जायेगी।


अन्य पोस्ट