दुर्ग
निशिकेता का प्रोबेशनरी ऑफिसर पद हेतु चयन
10-Jun-2023 5:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 जून। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि महाविद्यालय की निशिकेता दास (गणित) का चयन सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एन. सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हे बधाई दी। प्लेसमेंटसेल प्रभारी एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. पद्यमावती,डॉ. अलकामिश्रा,प्लेसमेंटसेल के सभीसदस्य, विभाग के डॉ. एम. ए. सिध्द्दीकी, डॉ. राकेशतिवारी, डॉ. प्राची सिंह एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने बधाई दी। कहा कि उनकी यह सफलता महाविद्यालय के अन्य छात्रों हेतु प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का कार्य करेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे