दुर्ग

आठवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच शुरू
08-Jun-2023 12:53 PM
आठवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जून।
भिलाई में नेहरू भवन सुपेला के समीप 14 वर्षीय किशोरी ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी क्यों लगाई कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि नेहरू भवन के पास रहने वाली संतोषी निर्मलकर 8वीं की छात्रा है। बुधवार की दोपहर वो अपने छोटे भाई बिट्टू के साथ सोई हुई थी। माता-पिता काम पर बाहर गए हुए थे। शाम को जब भाई की नींद टूटी तो उसने देखा कि संतोषी फंदे पर झूल रही है। वो काफी घबरा गया और शोर मचाते हुए अपनी मां के पास पहुंचा। उसने मां को घटना के बारे में जानकरी दी। परिजन जब घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी फंदे पर झूल रही थी, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

 


अन्य पोस्ट