दुर्ग

छात्राओं के लिए यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण
05-Jun-2023 6:25 PM
छात्राओं के लिए यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 5 जून। शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई में विद्यर्थियों के लिए बने नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का फीता कट कर लोकापर्ण किया।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा से शासकीय महाविद्यालय उतई में छात्राओं के लिए यात्री प्रतीक्षालय का बनाया गया था, जिसका विधि वत लोकार्पण मुख्य अतिथि नंद कुमार सेन अध्यक्ष  केश कला बोर्ड बोर्ड व सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रिवेंद यादव द्वारा की उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि भीषम हिरवानी, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी ,महाविद्यालय के जनभागीदारी  प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद वर्मा ,सरकारी समिति उतई के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड, पार्षद विरेन्द्र गोस्वामी, तोषण साहू ,सुरता सिंह गढ़े ,एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू ,सरपंच गोवर्धन बारले, टिकेद्र ठाकुर ,दिलीप साहू, उपसरपंच महेश कौशिक, प्रदीप पाटिल, विधायक प्रतिनिधि भावेश साहू , ग्राम खोपली से अरुण वर्मा ,घुघसीडीह से नीलम मारकंडे, युवा साथी  मुकेश साहू , धनंजय नेताम, तूकेश्वर ठाकुर , शुभम बमभोले, कैलाश देवांगन ,सत्य प्रकाश कौशिक ,अन्य साथी गण उपस्थित थे।यात्री प्रतिक्षालय से  महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं आमजन को  धूप और बरसात में इस यात्री प्रतीक्षालय के बनने से राहत मिलेगी। 


अन्य पोस्ट