दुर्ग
कबीर प्राकट्य महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनी
05-Jun-2023 4:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 जून। रविवार को निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, विशेष अतिथि महंत सुकृत दास साहेब कबीर आश्रम सेलूद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पहले चरण में संध्या पाठ, भजन एवं सत्संग आयोजित किए गए। द्वितीय सत्र में सात्विक महा यज्ञ चौका आरती का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई और कबीर सत्संग समिति भिलाई नगर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में कबीर पंथ से जुड़े लोगों के अलावा धार्मिक जन तथा सत्संगी उपस्थित रहे।
यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. दीनदयाल साहू ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे