दुर्ग

योग दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व
25-May-2023 3:43 PM
योग दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

दुर्ग, 25 मई। आयुष मंत्रालय के तात्वाधान में 9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को होना है।
योग के लाभ से लोगों को अवगत कराने व जन जागरूकता हेतु विभिन्न स्तरों पर अनेक गतिविधियों के माध्यम से इस दिवस को मनाया जाना है। त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था के अंतर्गत आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन द्वारा जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा व पाटन के सीईओ को पंचायत भवन व कार्यालय परिसर में बैनर का प्रदर्शन करने, योग प्रशिक्षण आयोजित करने, योग विशेषज्ञों द्वारा योग पर व्याख्यान करने, योग के महत्व के बारे में प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्याशाला आयोजित करने, प्रधानमंत्री के योग संदेश का प्रचार प्रसार करने, योगकिट उपलब्ध कराकर योग सत्र संचालित करने निर्देशित किया गया है।
 


अन्य पोस्ट