दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 मई। हेमचंद यादव विवि दुर्ग की महिला कबड्डी के 12 खिलाड़ी, बैडमिंटन पुरुष के 6 खिलाड़ी , महिला भारोत्तोलन के 2 खिलाड़ी , तीरंदाजी पुरुष के 1 खिलाड़ी , एथलेटिक्स महिला-पुरुष के 2 खिलाड़ी तृतीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल जो उत्तरप्रदेश में 23 मई से 3 जून तक के होने वाले आयोजन में सम्मिलित होंगे।
जानकारी देते खेल संचालक डॉ. दिनेश कुमार नामदेव ने बताया कि इन खिलाडिय़ों का चयन अखिल भारतीय ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के खेलो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया , अब इन सभी खिलाडिय़ों को तृतीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल की मेजबानी हेतु 23 मई से 3 जून तक उत्तरप्रदेश राज्य के नोएडा, वाराणसी, गोरखपुर , लखनऊ शहरों में होने वाले खेलो में सम्मिलित होंगे।
सर्वप्रथम हेमचंद यादव विवि दुर्ग की टीम से महिला कब्ड्डी टीम 23 मई से 27 मई तक एसवीएसपी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स , जीबी नगर (नोएडा) के इंडोर होल में प्रदर्शन करेंगे , इस टीम के खिलाड़ी कु.छाया,पूनम,संतोषी , संगीता , कामिनी , शालिनी , वैशाली , भावना , हिना पात्रों , प्रियंका कुमारी , त्रिवेणी , पी. कल्याणी , के साथ टीम कोच डॉ. नीता एस नायर साथ मे होंगे।
बैडमिंटन (पुरुष) की टीम 29 मई से 02 जून तक बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी (लखनऊ) के इंडोर हॉल में प्रदर्शन करेंगे , इस टीम के खिलाड़ी शिशिर , आदित्य दास , आर्यन शर्मा , जसमीत सिंह , उग्गास विश्वास ,सत्यनारायण के साथ टीम कोच कैलास नारायण वर्मा होंगे।
तीरंदाजी की टीम 29 मई से 02 जून तक बीबीडी यूनिवर्सिटी (लखनऊ) के क्रिकेट ग्राउंड में प्रदर्शन करेंगे, इस टीम में शुभम दास के साथ टीम कोच राहुल साहू होंगे ।
एथलेटिक्स टीम के खिलाड़ी 29 मई से 31 मई तक गुरुगोविंद सिंह स्पोट्र्स कॉलेज लखनऊ के एथलेटिक्स ग्राउंड में प्रदर्शन करेंगे , इस टीम में कु.रूखमणी साहू , ओमकार वर्मा के साथ टीम कोच सुदर्शन सिंह होंगे।
भारोत्तोलन की टीम जीबी यूनिवर्सिटी नोएडा के इंडोर हॉल में 30 मई से 03 जून तक प्रदर्शन करेंगे , इस टीम के साथ ज्ञानेश्वरी यादव , विना ठाकुर के साथ टीम कोच अजय लोहार रहेंगे ।
इस पूरी टीम के यूनिवर्सिटी कंसल्र्ट मैनेजर डॉ. दिनेश कुमार नामदेव जो हेमचंद यादव विवि दुर्ग के खेल संचालक है वे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने हेतु साथ मे पूरी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे।
तृतीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में चयनित हुए सभी खिलाडिय़ों और टीम कोच, मैनेजर को विवि परिवार की ओर से विवि की कुलपति डॉ. अरुणा पलटा ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी, साथ ही खिलाडिय़ों को खेलो इंडिया खेल में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभ संदेस दिए गए ।
इसके साथ ही विश्विद्यालय के कुलसचिव - भूपेंद्र कुलदीप एवं अन्य अधिकारी जो एकेडमी विभाग से डॉ. सुमित अग्रवाल, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव , डीसीडीसी विभाग से डॉ. प्रीता लाल, प्रशासन व स्थापना विभाग से दिग्विजय साहू,, गोपनीय विभाग से डॉ. राजमणि पटेल के द्वारा भी सभी खिलाडिय़ों एवं टीम कोच,मैनेजर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।