दुर्ग

छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स में सहायक प्लाटुन कमांडर के घर चोरी
19-May-2023 3:34 PM
छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स में सहायक प्लाटुन कमांडर के घर चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 मई।
छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स में सहायक प्लाटुन कमांडर के भिलाई सेक्टर-6 निवास पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला और गहने, चांदी की मूर्ति और नगद लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। चोरों ने घटना को तब अंजाम दिया जब प्लाटुन कमांडर डीपी तिवारी परिवार सहित दुर्ग ससुराल गए हुए थे। पुलिस धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि एचएससीएल कालोनी सेक्टर-6, सडक़ 84, क्वाटर नं. 4 ई निवासी सीएएफ में सहायक प्लाटुन कमांडर डीपी तिवारी (44) अपने घर से दुर्ग आशा नगर ससुराल गए हुए थे, घर में कोई नहीं था। सुबह करीबन 6.30 बजे परिवार सहित जब घर वापस आए तो देखा घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ हुआ था और पूजा रूम के पास रखी आलमारी आलमारी से एक झुमका सोने का, दो कान की फुल्ली, दो अंगूठी, एक सोने की चैन, एक जोड़ी लटकन, एक जोड़ी टाप्स, विष्णुजी की मूर्ति चांदी की, पायल 2 जोड़ी, बिछिया 4 जोड़ी, चांदी के सिक्के एवं नगदी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट