दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मई। आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) का पंजीयन/स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल ीजजचेरूध्ध्चवेजउंजतपब.ेबीवसंतेीपचण्बहण्दपबण्पदध् के माध्यम से किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में ऐसे विद्यार्थी जो संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन तथा संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन करना चाहते है, भारत सरकार के नियमानुसार पात्रता रखने वाले ऐसे विद्यार्थियों को पोर्टल पर सुविधा दी गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा 25 मई 2023 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
संबंधित विद्यार्थी अपने अध्ययनरत संस्था अथवा कार्यालय, कलेक्टर (आदिवासी विकास) दुर्ग के कक्ष क्रमांक-25 (छात्रवृत्ति शाखा) में दिनांक 24 मई 2023 तक संपर्क कर सकते है।