दुर्ग

गृहमंत्री की अनुशंसा पर दुर्ग ग्रामीण विस क्षेत्र में 29 कार्यों के लिए साढ़े तीन करोड़ मंजूर
19-May-2023 2:14 PM
गृहमंत्री की अनुशंसा पर दुर्ग ग्रामीण विस क्षेत्र में 29 कार्यों के लिए साढ़े तीन करोड़ मंजूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 19 मई।
प्रदेश के गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधयाक   ताम्रध्वज साहू  के अनुशंसा  से  लोक निर्माण विभाग  से विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीसी सडक़ निर्माण एवं नगर निगम रिसाली के विभिन्न वार्डो में सी सी रोड़ का संधारण कार्यों   के  3 करोड़ 59 लाख 62 हजार  राशि  की स्वीकृति प्रदान किया गया।

जिसमें  ग्राम धनोरा के सरोजनी नगर में एन. एस. आडिल के घर के पास चौक शिव मंदिर तक सी सी रोड़ निर्माण कार्य के लिए लगात राशि 13.66 लाख , ग्राम धनोरा के मातृ छाया मुहल्ला वार्ड क्रामंक 8 में सी सी रोड निर्माण कार्य राशि 14.40 लाख ग्राम धनोरा के सरोजनी नगर में अशोक गजेंद्र घर से हरिलाल सुमन के घर तक सी सी रोड़ निर्माण कार्य राशि 18.78 लाख ग्राम धनोरा के रमेश भारती घर से गीताजंली फूड्स तक सी सी सडक़ निर्माण कार्य 14 लाख ग्राम अंजोरा में मुख्य मार्ग में समरसता भवन पहुंच मार्ग सी सी सडक़ निर्माण कार्य 7.88 लाख ग्राम डुमरडींह वार्ड 20 में दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग में सुखीराम घर से यशवंत नायक घर सी सी रोड़ निर्माण कार्य 18.54 लाख, ग्राम उमरपोटी में चंद्रनगर में एम पी श्रीवास्तव के घर से राजेन्द्र यादव के घर तक सी सी सडक़ निर्माण कार्य 18.44 लाख, ग्राम अंजोरा में मुख्य मार्ग से पी डी एस भवन पहुंच मार्ग सी सी सडक़ निर्माण कार्य लागत राशि 7.89 लाख , ग्राम खोपली में मुख्य मार्ग से शमशान घाट पहुंच मार्ग सी सी रोड़ निर्माण कार्य 5.78 लाख। 

इसी प्रकार ग्राम धनोरा बोरसी  उमरपोटी  मुख्यमार्ग से चपला मैदान तक सी सी रोड़ निर्माण कार्य 17.75  लाख, बोरसी धनोरा मुख्य मार्ग कंचन ट्रेडर्स से सोभित पटेल व देवांगन घर आगनबाड़ी क्रमांक 02तक सी सी रोड़ निर्माण कार्य 18.54 लाख, ग्राम उमरपोटी वार्ड क्रमांक 03 पुनुदास साहू के घर से सरदार घर तक व सुशील तिवारी के घर से वर्मा घर तक सी सी सडक़ रोड़ निर्माण कार्य राशि 18.72 लाख, ग्राम बोरसी के शीतला नगर में बी बाबरे के घर से अशोक चौरसिया के घर तक सी सी सडक़ रोड़ निर्माण कार्य 18.85 लाख, ग्राम पिसेगांव मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग पिसेगांव तक सी सी सडक़ रोड़ निर्माण कार्य राशि 13.46 लाख, ग्राम कुथरेल  में  ग्राम भानपुरी मुख्य मार्ग सखादास मानिकपुरी घर तक सी सी सडक़ रोड़ निर्माण कार्य 11.92 लाख ग्राम मंचादूर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंचादुर के सामने नहर पर 2 मीटर कलवर्ट निर्माण कार्य लागत राशि 15.90 लाख, नगर निगम रिसाली में फैस 6 गली क्रमांक 4 मैत्री नगर शक्ति विहार रिसाली दुर्ग में मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग तक सी सी रोड़ निर्माण कार्य 19.97 लाख, वार्ड क्रमंाक 05 डीपीएस स्कूल से सेंटथामस कालेज तक डामरीकृत मार्ग का संधारण कार्य राशि 8.73 लाख, वार्ड क्रमांक 24 आजाद मार्केट अंगूरी बार से बजरंग हार्डवेयर, बाला जी के घर तक सी सी  मार्ग का संधारण कार्य 4.76 लाख,वार्ड क्रमांक 03 से अंकित जनरल स्टोर से प्रदीप यादव , संतोष,आदिल के घर तक सी सी रोड़ संधारण कार्य 9.64 लाख ,वार्ड 21 में सूर्या नगर लक्ष्मी कुर्रे घर से जमुना घर तक सी सी रोड़ संधारण कार्य राशि 3.62 लाख।

वार्ड 21 में सूर्या नगर कोमलाल कोसरे घर से कोमल सिन्हा घर तक सी सी सडक़ 4.39 लाख, वार्ड 37 में जोरातराई मुख्य मार्ग से चेतन मंधी घर तक सी सी  मार्ग का संधारण कार्य 7.07 लाख, वार्ड क्रामंक 38 में स्टोर पारा पुरैना चिंटू दुकान से दशरथ घर तक सी सी मार्ग संधारण कार्य 6.85 लाख,  वार्ड क्रमांक 26 में अवधपुरी रिसाली सरस्वती कुंज पश्चिम,मुख्य मार्ग से भूरीडबरी मंदिर तक सी सी मार्ग का संधारण कार्य 13.94 लाख। 

वार्ड क्रामंक 20 शंकरपारा स्टेशन मरौदा देवांगन के घर से प्रिया सिंह के घर एवं पटेल किराना तक सी सी रोड़ पहुंच मार्ग का संधारण कार्य 13.23 लाख वार्ड क्रमांक 34 नेवई बस्ती पश्चिम पुरन साहू के घर से मदन लाल बंजारे के घर तक सी सी पहुंच मार्ग का संधारण कार्य 4.76 लाख, गली क्रमांक 03 फेस 6 मैत्री नगर शक्ति विहार रिसाली में मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग तक सी सी पहुंच मार्ग का संधारण कार्य 20 लाख, वार्ड क्रमांक 32 नेवई भाटा नहर किनारे सावित्री साहू के घर से खुशबू साहू के घर तक  एवं अनुज साहू घर तक सी सी पहुंच मार्ग का संधारण कार्य राशि 8.15 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
 


अन्य पोस्ट