दुर्ग

आंबा का बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान-महापौर
18-May-2023 3:57 PM
आंबा का बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान-महापौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 18 मई। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे मंगलवार को 2 नये आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करने पहुंचे। इस दौरान वार्ड क्र.- 10 शांतिपारा एवं वार्ड क्र.- 2 हथखोज बस्ती में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों का विधि विधान से पूजन करने के पश्चात इसे उपयोग हेतु वार्ड के निवासियों को सौंपा गया।

निगम क्षेत्र में आवश्यकता के अनुरूप जिस भी वार्ड में आंगनबाड़ी भवन निर्मित नहीं है, उन सभी स्थानों पर महापौर निर्मल कोसरे के प्रयासों से शासन की स्वीकृति उपरांत निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्दशानुसार नये आंगनबाड़ी भवनो का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी भवनों के लोकार्पण के दौरान महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि मुझे अत्यधिक प्रसन्नता है कि अब शांतिपारा वार्ड क्र. - 10 एवं हथखोज बस्ती के नन्हे बच्चों के लिए नये आंगनबाड़ी भवन बनकर तैयार है और अब से इन्हें उपयोग किया जा सकेगा।

श्री कोसरे ने बताया कि आंगनबाड़ी से ही छोटे नवोदित बच्चों के जीवन में शिक्षा की शुरुआत होती है। इस कारण आंगनबाड़ी का योगदान सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी पद्मजा सिन्हा, महापौर परिषद के सदस्य मोहन साहू, ईश्वर लाल साहू, एस. वेंकट, रमना, राकेश बंछोर, दीप्ति आशीष वर्मा, प्रेमलता चंद्राकर, टेकेन्द्र ठाकरे,बहलराम साहू, गुरचरण सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट