दुर्ग

जिपं के नए अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण किया
18-May-2023 3:52 PM
जिपं के नए अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण किया

दुर्ग, 18 मई। जिला पंचायत दुर्ग के नव निवार्चित अध्यक्ष  पुष्पा यादव ने आज अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष  अशोक साहू तथा जितेंद्र कुमार साहू,  शमशीर कुरैशी,  चंदकला मनहर,  माया बेलचंदन,  आकाश कुमार कुर्रे, योगिता चंदाकर, हर्षा लोकमणी चंद्राकर, मोनू साहू एवं ग्राम पंचायत के सरपंच गण उपस्थित थे।

सत्यनारायण अग्रवाल का निधन

राजनांदगांव, 18 मई। शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व समाजसेवी सत्यनारायण अग्रवाल का 17 मई को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान रामाधीन मार्ग से मुक्तिधाम लखोली में संपन्न हुई। उनकी अंतिम यात्रा में शहर की विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


अन्य पोस्ट