दुर्ग

पाटन में सरपंच से छेड़छाड़ के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
18-May-2023 2:47 PM
पाटन में सरपंच से छेड़छाड़ के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

 आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन बाद लौटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 18 मई। पाटन के ग्राम रूही की सरपंच से कथित रूप में छेड़छाड़ के आरोप को लेकर पाटन में जमकर प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान बुधवार को सांकेतिक रूप से चक्काजाम का भी प्रयास किया गया। जनपद के सामने सतनामी समाज और जांगड़े समर्थकों ने यह प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।  उन्होंने आरोप लगाया कि उप सरपंच हितेंद्र पटेल एवं गांव के ही धर्मेंद्र पटेल ने छेड़छाड़ की है, उनके विरुद्ध थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इतना गंभीर अपराध होने के बाद भी पुलिस ने अब तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है नतीजतन दोनों आरोपी गांव में घूमते रहते हैं। जिससे अभी भी भय व्याप्त है। कई बार ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग की जा चुकी है।

प्रदर्शनकारियों को एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने समझाइश दी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

प्रदर्शन के दौरान समाज के राजेंद्र बघेल, कृष्णा हरिवंश, विष्णु चतुर्वेदी, मनोज बंजारे, दिनेश कोसरे सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट