दुर्ग

कृषि कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित
17-May-2023 3:35 PM
कृषि कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

दुर्ग, 17 मई। जिले में फसल क्षेत्राच्छादन, बीज, उर्वरक, कल्चर, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान सामग्रियों के मांग/भण्डारण/वितरण के साथ-साथ गुण एवं कीट व्याधि नियंत्रण के संबंध में सतत निगरानी हेतु कार्यालय उप संचालक कृषि में नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है।

उप संचालक कृषि दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि विकास साहू होंगे। इसी प्रकार सहायक सांख्यिकी अधिकारी सत्यवति, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सौरभ कुमार वर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अनिल चन्द्राकर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संपदा लहरे, भृत्य डेमेन्द्र ध्रुव एवं वाहन चालक डोमन साहू सहायक होंगे।

मौसम के हिसाब से तालाबों और बड़े नालियों की सफाई शुरू

भिलाई नगर, 17 मई।  भिलाई-चरौदा निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर ने बताया कि महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये विशेष सफाई अभियान चलाकर निगम के बड़े नालियों एवं तालाबों की सफाई करने निर्देशित किया है। जनता से रूबरू मिलने के दौरान महापौर निर्मल कोसरे से विभिन्न वार्ड के निवासियों द्वारा की जाने वाली सफाई सहित अन्य मांगों पर त्वरित संबंधित अधिकारियों को उनके द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने आदेश प्रदान किये गये हैं। बड़े नालियों में बहकर आने वाले कचरों के कारण पानी जाम होने से तथा जलकुंभी एवं अन्य गंदगी के तालाबों में होने के कारण इन्हें नियमित रूप से साफ किया जाना होता है, जिससे जल की दूषित होने से बचाने के साथ-साथ उसके उपयोग करने वालों को भी संक्रामक रोगों से बचाया जा सके।


अन्य पोस्ट