दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 मई। छ.ग.(केवट) निषाद समाज अंज़ोरा परिक्षेत्र का परिक्षेत्रीय बैठक रविवार को समरस्ता भवन ग्राम अंज़ोरा में दुर्ग जिला निषाद समाज संगठन जिला दुर्ग के सह सचिव ओम प्रकाश निषाद मोहलाई के मुख्य आतिथ्य में हुई।
परिक्षेत्र के समस्त ग्राम के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने ग्राम की गतिविधि एवं समाज संगठन एवं विकास पर प्रकाश डाला। जि़समें ग्राम मोहलाई के समाज संगठन एवं विकास की गतिविधि की परिक्षेत्र के लोगों ने सराहना की। साथ ही महमरा एवं रसमड़ा का समाज़ की गतिविधि एवं विकास की भी सराहना हुई।
सभी परिक्षेत्र की विकास पर ज़ोर देते हुए परिक्षेत्र के अध्यक्षों द्वारा उद्बबोधन दिए गए। जि़समें समाज के संगठन, विकास, नशा मुक्त, शिक्षा, सामाजिक़ महिलाओं की भागीदारी एवं सामाजिक़ कुरुतियों पर प्रकाश डाला। अंत में ओम प्रकाश निषाद ने दुर्ग जिला निषाद समाज संगठन जिला दुर्ग की गतिविधि पर प्रकाश डाला और कहा कि जि़स प्रकार मोहलाई समाज संगठन एवं विकास का कार्य कर रहा है उसी प्रकार समस्त परिक्षेत्र अपनी समाज विकास की गतिविधि को आगे बढ़ाए और अपने गांव के साथ साथ समाज़ का नाम रोशन करें। सभी परिक्षेत्र के समाजिक़ ग्राम प्रमुख अपने अपने ग्राम मे प्रति माह बैठक कर समाज की गतिविधि के बारे में चर्चा करें और फंड को बढ़ाने पर ज़ोर दें, जि़ससे समाज की गतिविधि संगठन मज़बूत होगी।
आगे कहा -जि़स प्रकार अपनी समाज़ की बेटी चांदनी निषाद पिता श्री रेवा निषाद ग्राम पिपरछेड़ी ने 12वीं में 97 च् अंक लेकर अपने माता-पिता के साथ साथ अपने गांव एवं जिला का नाम ऊँचा किया है। मुख्य अतिथि ने चांदनी को श्रीफल से सम्मानित किया और का- इसी प्रकार सभी माता पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार दें एवं मद्यपान से बिलकुल दूर रखें ।
बैठक का अंतिम कार्यवाही समाजिक़ प्रक्ररण से हुआ, जि़समें सभा अध्यक्ष के रुप मे राम दयाल निषाद को मनोनित किए गए। बैठक का सम्पूर्ण संचालन अंज़ोरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री शिव कुमार निषाद महमरा ने किया।
बैठक में मोहलाई के अध्यक्ष एवं परिक्षेत्रीय कोषाध्यक्ष डॉ.नरेन्द्र निषाद, कोटनी से दुर्ग जिला निषाद समाज संगठन जिला दुर्ग के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विरेन्द्र निषाद, रामाधिन पारकर प्रकाश निषाद, आदि उपस्थित रहे।