दुर्ग

महापौर ने किया उमदा में बीटी रोड संधारण का भूमिपूजन
14-May-2023 3:38 PM
महापौर ने किया उमदा में बीटी रोड संधारण का भूमिपूजन

 50 लाख से उमदा, अकलोरडीह, शिक्षित नगर चरौदा और हाउसिंग बोर्ड में बनेगी रोड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 14 मई। भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्ड क्र. 6 में शनिवार को नगर पालिक निगम, भिलाई -चरौदा महापौर निर्मल कोसरे ने बीटी रोड संधारण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस कार्यक्रम में वार्ड के प्रमुख गणमान्य जन एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए।

इंडस्ट्रियल एरिया के वार्ड क्र. 3 अकलोरडीह एवं भिलाई-3 से सटे वार्ड क्र. 6 उमदा के साथ चरौदा के दो वार्ड शिक्षित नगर एवं हाऊसिंग बोर्ड में भी बीटी रोड संधारण कार्य निगम द्वारा किया जाएगा। संपूर्ण कार्य की लागत 4 वार्ड मिलाकर राशि 50.00 लाख रूपये रहेगी।

उमदा के भूमिपूजन में महापौर सहित उनके परिषद् सदस्य  ईश्वर साहू,  एस. वेंकट रमना,  मनोज डहरिया, श्रीमती संतोशी निषाद एवं वार्ड क्र. 6 के पूर्व पार्षद शीष वर्मा उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट