दुर्ग

गांजा समेत आरोपी गिरफ्तार
14-May-2023 3:36 PM
गांजा समेत आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 मई।
अवैध मादक पदार्थ गांजा को प्लास्टिक की बोरी में भरकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा। 
आरोपी के पास से कुल 2,990 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 30,000 रुपए आंकी गई है। आरोपी के पास से नगद 750 रुपए भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख 27 क के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिर तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया। 

जिला पुलिस द्वारा शहर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों पर लगातार कारर्वाई की जा रही है । इसी के तहत 13 मई को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक दुर्गा मंदिर के पीछे विजय नगर दुर्ग में अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अपने पास बोरे में भरकर गांजा रखा है और लोगों को गांजा बेच रहा है। जानकारी मिलते ही मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी वहां से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। 

पकड़े हुए आरोपी ने अपना नाम ताराचंद यादव पिता कन्हैया यादव 19 वर्ष  तेलीबांधा बरगद पेड़ के पास जिला महासमुंद का निवासी होना बताया। पूछताछ में पहले आरोपी आनाकानी करने लगा परंतु बाद में उसने गांजा उसी का होना स्वीकारा। 


अन्य पोस्ट