दुर्ग

अलविदा तनाव कार्यक्रम के छठवें दिन ध्यान उत्सव
13-May-2023 3:28 PM
अलविदा तनाव कार्यक्रम के छठवें दिन ध्यान उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 मई। मेडिटेशन द्वारा सर्व समस्याओं का समाधान विषय पर बोलते हुए प्रख्यात तनाव विशेषज्ञा पूनम बहन जी ने कहा कि योग, मेडिटेशन शब्द सुनकर लोग समझते हैं कि यह कोई आसन, प्राणायाम है जबकि यहां मेडिटेशन का अर्थ है योग, माना जोड़। मेडिटेशन माना विचार शून्य होना नहीं बल्कि नेगेटिव, वेस्ट विचारों को खत्म करना है।

एक लाइन में आत्मा का परमात्मा से मिलन ही योग है। मिलन में आत्मा परमात्मा की शांति, खुशी, शक्ति का अनुभव करती है। प्यासी आत्मा इनसे तृप्त हो जाती है। आत्मा मन बुद्धि द्वारा परमात्मा से कनेक्ट होती है। योग अर्थात् सर्वोच्च सत्ता परमात्मा से संबंध जोडऩा। दुनिया में अनेक प्रकार के योग प्रचलित है लेकिन ब्रह्माकुमारी में जो योग सिखाया जाता है उसे सहज राजयोग कहा जाता है। दुनिया में प्रचलित ध्यान या योग में कोई भौतिक चीज का आधार लेते हैं जैसे कोई कैंडल, मूर्ति या कोई गुरु आदि।

 लेकिन ब्रह्माकुमारीज में सिखाए जाने वाले राजयोग में हम डायरेक्ट सर्वोच्च सत्ता परमपिता परमात्मा से कनेक्ट होते हैं। यह अंतर है अन्य ध्यान , योग और राजयोग में । राजयोग मेडिटेशन करने के लिए कोई विशेष आसन में बैठने की जरूरत नहीं होती और ना ही यहां कोई आंख बंद करके करने की जरूरत है। शुरुआत में हम थोड़ी थोड़ी देर अभ्यास के लिए आंख बंद कर सकते हैं लेकिन जब हमारा अभ्यास सहज हो जाता है तो फिर अब इसे कोई भी कार्य करते हुए भी  खुली आंख से कर सकते हैं।

राजयोग का पहला स्टेप है आत्मदर्शन- यह देह अलग है और मैं आत्मा ज्योति स्वरूप देह से न्यारी हूं। हर एक चीज के अपने गुण होते हैं। जैसे पानी का गुण शीतलता है। वैसे ही आत्मा के सात मूलगुण है। पवित्रता, शांति, प्रेम, सुख, शक्ति आनंद आदि। मुझ आत्मा से इन गुणों के रंग-बिरंगे किरणे  निकल रही है। पूनम बहन जी ने कॉमेंट्री द्वारा आत्मनुभूति कराई।

मेडिटेशन का दूसरा स्टेप है परमात्मा दर्शन- ज्ञान के नेत्र से अनुभव करना है कि मेरे परमपिता ज्योति बिंदु है। प्वॉइंट ऑफ लाइट, बिन्दु को देखने का अभ्यास करना है। परमात्मा शांति, प्रेम, क्षमा, आनंद, सुख सभी गुणों के सागर है।

तीसरा स्टेप है परमात्मा शक्तियों और गुणों को आत्मा में आते हुए अनुभव करना। सागर परमात्मा से जुडऩे से प्रेम, शांति, शक्ति आदि सबका वर्से (विरासत) के रूप में प्राप्ति का अनुभव करेंगे। अभी सभी आत्माएं शक्तिहीन है। मेडिटेशन से आत्मा शक्ति से भरपूर हो जाती है। इसका प्रभाव हमारे व्यवसाय पर भी पड़ता है, परिवारिक संबंधों पर पड़ता है। बीमारियों से मुक्त होने के लिए क्या करें _ विश्वास करें शिवबाबा (बैद्यनाथ) मेरा डॉक्टर है। एक रिसर्च है जब शिवबाबा से पवित्रता की सफेद किरणें आत्मा में आती है और आत्मा से शरीर के बाकी हिस्सों में ले जाते हैं तो शरीर की बीमारियां ठीक होने लगती है।

पवित्रता में हीलिंग पावर है। विशेष अंग की बीमारियों पर परमात्मा किरणों को महसूस कर उस स्थान की बीमारी से मुक्त हो जाते हैं। दूसरा डॉक्टर है हमारा अंतर्मन है तीसरा  दुनिया वाले डॉक्टर है। रात्रि को 20 मिनट जो अभ्यास कर सोते हैं वह रात भर काम करता है। रात्रि को ये अभ्यास  करते करते सोने से कि परमात्मा किरणें मुझ में आ रही है जिससे मेरी किडनी, लीवर, हार्ट ठीक हो रही है। सभी बीमारियां ठीक होती जा रही है। तो रात भर में अंतर्मन बीमारियों को ठीक करता रहेगा।

घर को मंदिर या स्वर्ग बनाने के लिए घर में एक ही स्थान फिक्स कर ले, दुकान में भी कर सकते हैं। परमात्मा की शांति का प्रकंपन घर के एक-एक कमरे में जा रही है समस्याएं शांत हो रही है। कभी आनंद, कभी शक्ति या कभी प्रेम फैलाएं इससे तो तनाव बीमारियां समस्याएं खत्म हो जाएगी। क्योंकि परमात्मा की शक्तियां काम करेगी। अपने आप वास्तु हो जाता है। कोई 1 मिनट में क्रोध के वाइब्रेशन फैला देते हैं। तो क्या आप 1 मिनट में शांति के वाइब्रेशन नहीं फैला सकते अभी तो परमात्मा की शक्ति हमारे साथ है।


अन्य पोस्ट