दुर्ग

कोसल स्कूल कपसदा के विद्यार्थियों का उम्दा प्रदर्शन
12-May-2023 3:22 PM
कोसल स्कूल कपसदा के विद्यार्थियों का उम्दा प्रदर्शन

10वीं की सौम्या को गणित में 100 में 100 अंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 12 मई।
कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आ चुके हैं। जिसमे कोसल हायर सेकंडरी स्कूल कपसदा (कुम्हारी) का प्रदर्शन इस वर्ष भी शानदार रहा है।
कक्षा 10वीं में कुल 22 छात्र थे जिनमें 21 छात्र उत्तीर्ण है, 1 पूरक में है, कोई भी छात्र अन्नुतीर्ण नहीं हुआ है।

कक्षा 10वीं में कुमारी सौम्या साहू ने इतिहास रचते हुए 94फीसदी प्राप्त किए है जिसमें गणित में पूरे 100 नंबर प्राप्त किए है। दूसरे स्थान पर कुमारी विभा वर्मा रही है जिन्होंने भी शानदार 92फीसदी अंक प्राप्त किए है। उसके पश्चात देवकुमार 88फीसदी, दीपांशु 87फीसदी, कुमारी रितिका 85फीसदी एवं कुमारी गरिमा ने 84फीसदी  अंक प्राप्त किए है। कुल 22 में से 15 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण किया है। 

उसी तरह  कक्षा 12वीं का परीक्षाफल भी बहुत शानदार रहा 17 छात्र परीक्षा में शामिल रहे जिनमें से 16 छात्र उत्तीर्ण रहे। साहिल साहू (कृषि विभाग से) ने 85.4फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और शुभम वर्मा ने 85.2फीसदी प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कुल 17 में से 11 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

विद्यालय के  प्राचार्य  चंद्रिका प्रसाद तिवारी  ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को  बधाई दी और वे छात्र जो पूरक आएं है या अनुत्तीर्ण हुए है उन्हें पुन: मौका मिलेगा तो उन्हें निराश नहीं होने और अच्छी तैयारी के साथ अगली बार परीक्षा दिलाने हेतु प्रेरित किया।

कक्षा 10वीं में कुमारी सौम्या साहू 94 फीसदी व विभा वर्मा 92 फीसदी को विद्यालय द्वारा उपहार स्वरूप स्मार्ट फोन भेंट किया जाएगा और अन्य छात्रों को जिन्होंने 85 फीसदी से अधिक प्राप्त किए है 10वीं व 12वीं में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट