दुर्ग

कांग्रेस ने ईडी का पुतला फूंका
12-May-2023 2:50 PM
कांग्रेस ने ईडी का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 मई। केंद्र सरकार की सरकारी एजेंसी ईडी द्वारा लगातार प्रदेश के नेताओं उनके परिजनों को जांच के नाम से गिरफ्तार करने परेशान करने, झूठा आरोप लगाने पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में आज शाम 6 बजे पटेल चौक दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, जिला कांग्रेस भिलाई, जिला ग्रामीण कांग्रेस  दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से ईडी का पुतला दहन  किया गया ।

पुतला दहन में विशेष रुप से वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व विधायक अरुण वोरा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी दीपक दुबे, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा राजकुमार साहू , राजकुमार पाली, नासिर खोखर अनूप वर्मा राजकुमार वर्मा सुशील भारद्वाज विमल यादव निखिल खिचरिया, आनंद ताम्रकार प्रीतम देशमुख पार्षद मन्नान खान विजेंद्र भारद्वाज राकेश सिन्हा छोटू यादव विनोद सेन मुकेश साहू संजय बत्रा, विकास यादव जीवनलाल जय डेहरिया डेरेसवार बंजारे मीना पाल सीता टंडन एनी पीटर निरुपमा जस्सल सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट