दुर्ग

पैरा में लगी आग, मशक्कत के बाद काबू
12-May-2023 2:49 PM
पैरा में लगी आग, मशक्कत के बाद काबू

दुर्ग, 12 मई।  ग्राम बासीन में घर के पास रखें धान पैरा में गुरुवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और एक गाड़ी पानी की मदद से 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक ग्राम बासीन चौकी जेवरा सिरसा निवासी डोनेद्र साहू के पैरा में अचानक आग लग गई। जानकारी मिलते ही अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, शिफ्ट प्रभारी महेंद्र चंदेल,अग्निशमन कर्मी धर्मेंद्र बंजारे, नगर सैनिक जवान रमेश कुमार, योगेश्वर, राजू लाल मौके पर पहुंचे। एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया। टीम ने आग को आसपास फैलने से रोका इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।


अन्य पोस्ट